Jio अपने ग्राहकों को free caller tune की सेवा प्रदान करता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब लोग किसी भी caller tune का उपयोग नहीं करना चाहते हैं मतलब उसे बदलना चाहते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं जो अपने Jio number से caller tune remove करना चाहते हैं औए जानना चाहते हैं कि Jio caller tune कैसे हटाये तो हमारे द्वारा नीचे बताये गए step by step guide को follow करें।
Jio Number से Caller Tune कैसे हटाये – How to remove caller tune in Jio



आप नीचे दिये गए तीन methods में से किसी भी एक method का उपयोग करके आप JioTunes को deactivate कर सकते हैं:
- MyJio app के ज़रिये
- SMS
- IVR
Method 1: MyJio app के ज़रिये
- MyJio App को खोले।
- Menu में जाएँ और ‘JioTunes’ के विकल्प पे click करें।
- ‘My Subscriptions page’ में जाएँ और screen पे नीचे दिये गए ‘Deactivate JioTune’ पे click करें।
- Deactivation Confirmation Page पे ‘Yes’ के विकल्प पर click करें।
- आपके request के सफलतापूर्वक submit हो जाने के बाद आपको एक confirmation pop-up मिलेगा।



इसे भी ज़रूर पढ़ें:
- Jio Balance kaise Check Kare MyJio App, IVR, या Official Website से?
- Vodafone Balance Check करने का Number, Vodafone USSD Codes List
- Airtel Balance Check करने का Code, USSD Codes List
Method 2: SMS
- अपने smartphone में Message app को खोलें।
- Message box में “STOP” type करें और उसे 56789 पर भेज दें।
- Deactivation को Confirm करने के लिए फिर से Message box में “1” type करके उसी नंबर पर भेज दें।
- इतना होने के बाद आपको एक Confirmation SMS मिलेगा जो आपको यह बतायेगा कि “JioTunes services have been deactivated on your number.” जिसका मतलब यह हुआ कि JioTunes सेवाओं को आपके नंबर पर निष्क्रिय कर दिया गया है।



Method 3: IVR
- अपने smartphone में dialer app को खोले।
- अब अपने Jio Number से 155223 Dial करे और JioTunes service को deactivate करने के लिये IVR को follow करें।
- JioTunes deactivate हो जाने पर आपको अपने मोबाइल पर deactivation confirmation SMS प्राप्त होगा।



अगर आप JioTunes service को फिर से activate करना चाहते हैं तो बिलकुल आसानी से इसे कर सकते हैं और ऐसा करने के लिये नीचे बताये गए तरीकों का पालन करें।
इसे भी ज़रूर पढ़ें: LTE और VoLTE क्या हैं और इन दोनों में क्या अंतर है?
JioTunes को कैसे activate करे MyJio app का उपयोग करके – How activate JioTunes using MyJio app
- अपने smartphone में MyJio app को खोलें।
- अब ऊपर बाईं तरफ दिख रहे three-dots पर click करें।
- ‘JioTunes’ के option को चुनें।
- अब “Songs” के tab में जाएँ।
- इसके बाद आप अपने मन पसंद song को search करें जिसे आप JioTune set करना चाहते हैं।
- और अब activate करने के लिये Set as JioTune पर click करें।
Jio caller tune कैसे सेट करे star(*) button का उपयोग करके – How to set Jio caller tune using star button
अगर आपको किसी और का caller tune पसंद है और आप उसे copy करना चाहते हैं तो आप यह बिलकुल आसानी से का सकते हैं, नीचे बताये गए steps को follow करके:
- उस विशेष नंबर पर कॉल करें जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं।
- star (*) बटन को दबाएं।
- आपको एक consent (सहमति) message भेजा जाएगा। message प्राप्त करने के बाद आपको 30 मिनट के भीतर confirm करना होगा ‘Y’ text के साथ reply करके।
और अब आपका selected JioTune आपके Jio number पर activate हो जाएगा।
Jio caller tunes कैसे सेट करे SMS के ज़रिये – How to set Jio caller tunes with SMS
आपको जो भी song/film/album पसंद है उसके पहले 3 शब्दों को type करके 56789 पर SMS भेज सकते हैं या आप इन निम्नलिखित कोडों के साथ 56789 पर एक SMS JT भेजकर Jio caller tune भी सेट कर सकते हैं:
- MOVIE इसे 56789 पर भेजें
- ALBUM इसे 56789 पर भेजें
- SINGER इसे 56789 पर भेजें
Jio से message प्राप्त होने के बाद आपको बस ‘Y’ के साथ एक reply करना होगा और जल्द ही Jio आपको एक confirmation message भेज देगा।
इसे भी ज़रूर पढ़ें: 5G क्या है और यह 4G से कितना अलग है?
इसे भी ज़रूर पढ़ें: Gmail Account Delete Kaise Kare?
आपको यह लेख कैसा लगा?
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमरा यह लेख “Jio Number से Caller Tune कैसे हटायें” अच्छा लगा होगा और हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिये काफी helpful हुई होगी।
अगर आपके मन में इस लेख को लेकर कोई सवाल है या आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप नीचे comment box में जाकर लिख सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया इस लेख को Social Media Sites जैसे Facebook,WhatsApp और Twitter आदि पे नीचे दिए गए बटन का उपयोग करके share करें धन्यवाद।
इसे भी ज़रूर पढ़ें: Chrome notifications को कैसे बंद करे?
bahut saral tarike se samjhaya thanks for information