अगर आप internet पर excel formulas in hindi यह search करते हुए यहाँ पर आये हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज के इस article में हम आपको ms excel के सभी ज़रूरी formulas के बारे में विस्तार से बताएंगे। हमें उम्मीद है, कि यह article पढ़ने के बाद आप excel formulas को अच्छे से समझ जाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं।
Table of Contents
Excel Formulas Kya Hai in Hindi



जैसा कि आप सभी जानते है, कि Microsoft Excel एक electronic spreadsheet है, जो mathematical calculation करने तथा चार्ट बनाने में सहायता करता है। इसका प्रयोग संख्या का विश्लेषण, रिकॉर्ड रखने तथा उसको व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।
इसीलिए जब आप इस spreadsheet का उपयोग कर रहे होते हैं, तब कुछ mathematical calculation करना पड़ सकता है, तब आपको excel formulas की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि इनकी सहायता से आप excel के अंदर ही वह calculation कर सकते हैं। इससे आपके time की बचत होती है, और आपका कार्य जल्दी पूरा हो जाता है।
Sum formula
यह excel का सबसे basic formula है। इसकी सहायता से आप किसी भी कॉलम या पंक्तियों मैं उपस्थित cell के किसी एक range से दूसरे range तक के संख्याओं का योग ज्ञात कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =sum(range) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप नीचे दिए गए image को देख सकते हैं, इसमें महेश के सभी subject में प्राप्त किए गए अंकों का योग निकाला गया है। इसके लिए हमने फार्मूले में B2 से लेकर G2 तक की range को शामिल किया। जिसकी सहायता से इस रेंज में उपस्थित सभी अंकों का योग हमको प्राप्त हो गया। आप formula और answer को पीले रंग के block में देख सकते हैं।
syntax =sum(B2:G2) ↩ enter
Answer = 447 (cell B2 से लेकर cell G2 तक की संख्याओं का योग)



Average formula
इस formula प्रयोग करके आप numbers का औसत मान ज्ञात कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =average(range) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप नीचे image में देख सकते हैं, इस फार्मूले का प्रयोग करके हमने B2 cell से लेकर G2 cell तक के सभी numbers का औसत मान निकाला है।
syntax =average(b2:g2) ↩ enter
Answer = 74.5 (cell B2 से लेकर cell G2 तक की सभी संख्याओं का औसत मान)



Note average formula blanks cell और text को automatic ignore कर देता है,जबकि 0 को शामिल करता है।
Square root formula
इस formula का प्रयोग करके आप किसी भी number का square root ज्ञात कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =sqrt(number) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए image में देखें इसमें हमने A4 cell में उपस्थित number का square root निकाला है।
syntax =sqrt(100) ↩ enter
answer = 10 (100 का square root)



Power formula
इस formula का प्रयोग करके आप किसी भी number का power की value ज्ञात करना हो तो उसको ज्ञात कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =power(number,power) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए image को देखें। इसमें हमने A4 cell मे उपस्थित 2 की power 5 का मान ज्ञात किया है।
जिसका answer C4 cell में है।
syntax =power(2,5) ↩ enter
answer = 32 (2^5 का मान)



Product formula
इस formula का उपयोग करके आप एक साथ कई numbers का multiplication का answer ज्ञात कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =product(range) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप image में देखें। इसमें हमने cell A2 से लेकर cell A5 तक के सभी numbers का गुणा एक साथ किया है। जिसका answer cell A6 में है।
syntax =product(A2:A5) ↩ enter
answer = 270



Mod formula
इस formula का प्रयोग करके आप किसी एक number को किसी दूसरे number से भाग करके उसका शेषफल (remainder) ज्ञात कर सकते हैं। syntax इस प्रकार है।
syntax =mod(number,divisor) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप नीचे image में दिए गए table को देखें। इसमें हमने column A में number तथा column B में भाजक (DIVISOR) को रखा है, और इस FORMULA का उपयोग करके जो शेष फल हमको प्राप्त हुआ है,वह Column C में है।
syntax =mod(25,3) ↩ enter
answer = 1 (25 को 3 से भाग देने पर बचा हुआ शेषफल)



Max formula
इस formula का प्रयोग करके आप values के समूह से सबसे बड़ी value को पता कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =Max(range) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप नीचे image में देख सकते हैं। इसमें हमने cell A1 से लेकर cell A5 तक की सभी values में से सबसे बड़ी value को ज्ञात किया है। जिसका answer cell A6 में है।
syntax =max(a1:a5)
answer = 100



Note max formula logical values और text को अपनी calculation में शामिल नहीं करता है।
Min formula
इस formula का उपयोग करके आप values के समूह से सबसे छोटी value का मान ज्ञात कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =Min(range) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए नीचे image में देखें। जिसमें हमने cell A1 से लेकर cell A5 तक की सभी values में से सबसे छोटी value का मान ज्ञात किया है।
syntax =min(a1:a5) ↩ enter
answer = 15



Note min formula automatic logical values और text को अपनी calculation में शामिल नहीं करता है।
Count formula
इस formula का प्रयोग करके आप दिए गए cells range में उपस्थित सभी numeric values (number or dates) वाले cells की संख्या ज्ञात कर सकते हैं। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =count( range) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप नीचे दिए गए image में देखें। इसमें हमने count formula का प्रयोग करके cell A1 से लेकर cell A5 तक के सभी numeric value वाले cells की संख्या ज्ञात की है। जिसका value cell A6 में है।
syntax =count (A1:A5) ↩ enter
answer = 3 (numeric value वाले cells की संख्या)



Note count formula खाली cells तथा text और logical values वाले cells को अपनी calculation में शामिल नहीं करता है, यह सिर्फ numerical values वाले cells को ही count करता है।
COUNTA formula
इस formula का प्रयोग करके आप दिए गए range में उपस्थित सभी cells की संख्या का मान ज्ञात कर सकते हैं। फिर चाहे वह numeric values, logical values, text हो यह खाली cells को छोड़कर बाकी सभी cells की संख्या को count करता है। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =counta(range) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप नीचे दिए गए image को देखें। इसमें हमने cell A1 से लेकर cell A5 तक के सभी cells की संख्या ( खाली cells को छोड़कर ) का मान ज्ञात किया है।
syntax =counta(a1:a5) ↩ enter
answer = 4



Len formula
इस formula का प्रयोग करके आप किसी cell में उपस्थित characters की संख्या ज्ञात कर सकते है। इसका syntax इस प्रकार है।
syntax =Len(text) ↩ enter
Example
उदाहरण के लिए आप नीचे दिए गए image को देखें। इसमें हमने cell A4 हमें उपस्थित character की संख्या ज्ञात की है।
syntax =len(a4) ↩ enter
answer = 5



Excel formulas का उपयोग करते समय इन बातों का ध्यान रखें
वैसे तो excel formulas का उपयोग करना बहुत ही आसान है। लेकिन हमें इन formulas का उपयोग करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, नहीं तो यह गलत value दे देता है।
- excel formulas का प्रयोग करने से पहले = का symbol प्रयोग करना ना भूले।
- excel formulas का उपयोग करते समय range value, text, logical value तथा numbers को हमेशा bracket (…) में ही रखना चाहिए।
- excel formulas का उपयोग करते समय brackets (….) के बीच में operators जैसे कि : तथा , आदि का प्रयोग करना ना भूले।
Excel formulas in Hindi – लेख आपको कैसा लगा
हमें उम्मीद है कि, आपको हमारा यह लेख Excel formulas in Hindi पसंद आया होगा। इसको पढ़कर आप excel के useful formulas को अच्छी तरह से समझ गए होंगे। अगर आप भी आपके मन में इस article से releted कोई doubt है, तो उसको आप हमसे comment section के द्वारा पूछ सकते हैं।
अगर आपको यह article पसंद आया हो तो कृपया हमारे इस article को social media sites जैसे facebook, twitter, instagram आदि पर share करना ना भूले। जिससे कि यह जानकारी अन्य लोगों तक पहुंच सके धन्यवाद।